जागरूकता जरुरी भय नहीं
कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से भारत के शहरों को अपनी चपेट में ले रही है उतना ही शहरों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अधिक बोझ पड़ने लगा है जिससे मरीजों की संख्या ज्यादा हो गई है और व्यवस्थाओं उतनी नहीं है. इसमें व्यवस्थाओं में हर राज्य सरकार अपने सामर्थ्य एवं केंद्र की मदद से अपने राज्य की जनता को अधिक से अधिक व्यवस्थाए देने का प्रयास कर रहा है जो कोरोना वायरस के प्रकोप के मुकाबले में कम ही लग रही है अभी तक इन व्यवस्थाओं की गति यदि तुलना करे पिछले वर्षों के मुकाबले तो ये बहुत अधिक है मौजूदा महामारी के आकर में ये भी कम ही नज़र आ रही है।
सरकारी तंत्र अपनी छमताओ के हिसाब से प्रयास कर रहा है लेकिन सबको भी जागरूकता में अधिकता लानी होगी नियमो का पालन अधिक अनुशासन से करना हो क्योकि अब ये मंज़र है की ये शहरों के हर मोहल्लो ,कॉलोनियों एवं ग्रमीण अंचल में भी हर जगह पहुंच चूका है अब वो हम पर और हमारे अनुशासन पर िनर्भर करता है की हम उसकी चेन को किस प्रकार तोड़ते है क्योंकि जितना व्यक्ति चलेगा उतना कोरोना बढ़ेगा जितना कम चलेगा उतना उसकी चेन टूटेगी और इसका प्रकोप कम हो गए।
कोरोना वायरस की पहली लहर में जितने जागरूक थे हम सब लोग दूसरी लहर उतने लापरवाह हो गए जिसका परिणाम हम सबके सामने है और इस समय जागरूक कम भयभीत ज्यादा है की बीमार हो गए तो हॉस्पिटल में जगह उपचार किस प्रकार होगा इस कारण लोग २० से ३० प्रतिशत ज्यादा बीमार हो रहे है।
मनुष्य का इतिहास रहा है उसने हर समस्या का सामना डटकर किया है और उसका समाधान भी निकला है। उसी प्रकार ये जो कोरोना संकट काल चल रहा है समय के साथ इस पर भी मनुष्य विजय प्राप्त लेगा। जिसकी प्रारंभिक शुरुवात मास्क का उपयोग करके सामाजिक दुरी बनाकर हाथों को सेनेटाइज़ करना निचित अंतराल पर पालन से इस में ५० प्रतिशत से अधिक विजय पा सकता है। यदि टीकाकरण कर लिया है तो ४० प्रतिशत और आप सुरक्षित है एवं इस कोरोना महामारी ने हम सबको ये भी सिखाया है की किस प्रकार खानपान में हमको परिवर्तन करना है जिस से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। एक जागरूक एवं स्वस्थ जीवन की दिनचर्या यदि आप रखते है तो आप बहुत हद तक कोरोना को मात दे सकते है
समाचार और अखबारों और अन्य माध्यमो से मिल जानकारियाँ भय भीत कर रही है इसमें कोई दो राये नहीं है भयभीत होकर किसी भी समस्या समाधान नहीं निकला है जागरूक होकर दुसरो को जागरूक करकर समस्या से लड़ा है आप अपने घर परिवार में अच्छी दिनचर्या एवं जीवनशैली का पालन करे जो भी समय मिल रहा है उसमे आप अपने स्किल्स को सुधरने का प्रयास करे ये सदुपयोग आगे चलकर आपको स्वाभाविक है की लाभ देगा।
#maskupindia #covid19 #vaccination #senetizehands #socialdistancing #कोरोना #मास्क #टीकाकरण

